गोपेश्वर। सीमांत जनपद चमोली जिले में अंतरिक्ष शिक्षा विकास के लिए एयरो स्पेस प्रयोगशाला स्थापित होगी। इससे युवाओं को अंतरिक्ष के चमत्कारों और रहस्यों का पता लग पाएगा। साथ ही वे अंतरिक्ष विज्ञान से रूबरू हो पाएंगे। जिलाधिकारी संदीप तिवारी की पहल पर एयरोस्पेस लैब स्थापित करने की कवायद भी शुरू हो गई है।
पीएमओ में उपसचिव मंगेश घिल्डियाल ने वर्चुअली डीएम से वार्ता की और बोइंग एयरो स्पेस के साथ समन्वय स्थापित करवाया। अब जिला प्रशासन ने प्रयोगशाला स्थापना के लिए भूमि चयन के साथ ही अन्य जरूरी कार्रवाई शुरू कर दी है। जिलाधिकारी ने कहा कि अंतरिक्ष प्रयोगशाला खुलने से युवा शिक्षार्थियों को अंतरिक्ष के चमत्कारों और रहस्यों का पता लगाने का मार्ग प्रशस्त होगा और अंतरिक्ष विज्ञान से परिचित होने पर अंतरिक्ष अन्वेषण क्षेत्र में देश की प्रगति में तेजी आएगी। संवाद