डिग्री कॉलेज नारायणबगड़ में बीए प्रथम वर्ष में प्रवेश लेने वाले छात्र-छात्राओं का साक्षात्कार शुक्रवार (आज) से शुरू होगा। कॉलेज के डॉ. हरीश चंद्र जेटली ने बताया कि आवेदन पत्रों की जांच करने के बाद पैनल ने मेरिट लिस्ट जारी कर दी है। 9 व 10 अक्तूबर को 60 प्रतिशत, 12 व 13 को 55 से 60 प्रतिशत, 14 व 15 को 50 से 55 प्रतिशत और 16 व 17 अक्तूबर को 45 से 50 प्रतिशत वाले छात्र-छात्राओं का साक्षात्कार किया जाएगा। अगर कोविड-19 के कारण शासन की ओर से कोई दिशा निर्देश जारी नहीं होता है तो 1 नवंबर से बीए प्रथम वर्ष की कक्षाएं शुरू की जाएंगी। कहा कि कॉलेज में पर्याप्त फर्नीचर उपलब्ध हो चुका है।