फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: तलवाड़ी महाविद्यालय में प्रवेश शुरू

Tue, 05 May 2026 05:56 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
थराली। स्वतंत्रता संग्राम सेनानी आलम सिंह फर्स्वाण राजकीय महाविद्यालय तलवाड़ी में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो गई है। प्राचार्य सेराज मोहम्मद ने बताया कि विभिन्न कक्षाओं में प्रवेश के लिए ऑनलाइन पंजीकरण 1 मई 2026 से शुरू हो गए हैं।
विज्ञापन


स्नातक के प्रथम सेमेस्टर में प्रवेश के लिए अभ्यर्थी समर्थ पोर्टल की वेबसाइट https://ukadmission.samarth.ac.in के माध्यम से पंजीकरण कर सकते हैं। पंजीकरण शुल्क 50 रुपये है। इंटरमीडिएट उत्तीर्ण अभ्यर्थी स्नातक पारंपरिक और व्यावसायिक पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए आवेदन कर सकते हैं। श्रीदेव सुमन उत्तराखंड विश्वविद्यालय, बादशाहीथौल, टिहरी गढ़वाल से संबद्ध इन कक्षाओं में पंजीकरण की अंतिम तिथि 30 मई है। विस्तृत जानकारी समर्थ पोर्टल की वेबसाइट पर उपलब्ध है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें