पोखरी। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय नागनाथ पोखरी में स्नातक प्रथम सेमेस्टर के लिए प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो गई है। 19 जुलाई तक प्रवेश प्रक्रिया संपन्न की जाएगी। प्राचार्य डॉ. संजीव जुयाल ने बताया कि बीए और बीएससी प्रथम सेमेस्टर की प्रवेश प्रक्रिया 14 जुलाई से शुरू कर दी गई है जिन्होंने प्रवेश के लिए समर्थ पोर्टल पर पंजीकरण करवाया है वे अपने सभी मूल दस्तावेजों व उनकी छायाप्रति लेकर कॉलेज के कार्यालय से आवेदनपत्र प्राप्त कर सकते हैं। साथ ही उसे भरकर साक्षात्कार में शामिल हो सकते हैं। संवाद