फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बर्फबारी को देखते हुए प्रशासन अलर्ट

Wed, 08 Mar 2017 09:47 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, कर्णप्रयाग
विज्ञापन
विज्ञापन
मौसम के बिगड़े मिजाज ने विधानसभा क्षेत्र कर्णप्रयाग में चुनाव आयोग की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। लगातार हो रही बारिश से दूरस्थ पोलिंग बूथों पर ठंड बढ़ गई है। ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी को देखते हुए प्रशासन भी अलर्ट हो गया है।
विज्ञापन


हालांकि अधिकारियों का कहना है कि सभी 169 पोलिंग बूथों पर टीमें पहुंच गई हैं। यदि बारिश और बर्फबारी का सिलसिला बृहस्पतिवार और शुक्रवार तक जारी रहता है तो टीमों के लौटने के लिए व्यवस्था की जाएगी।

विधानसभा क्षेत्र में बृहस्पतिवार को होने वाले मतदान के लिए सभी 169 बूथों पर पोलिंग पार्टियां पहुंच चुकी हैं। बुधवार को धनपुर, बरतोली, सारकोट, परवाड़ी, मेहरगांव, रामणा, मरोड़ा सहित 13 से अधिक दूरस्थ बूथों के ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी हुई है। निर्वाचन अधिकारी केएन गोस्वामी ने कहा कि धनपुर की ऊंची पहाड़ियों पर बर्फबारी की सूचना है, लेकिन सभी बूथों पर पोलिंग पार्टियां पहुंच चुकी हैं। यदि बर्फबारी हुई तो पोलिंग पार्टियों के लौटन के लिए व्यवस्था की जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें