फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: एडीएम ने जेल में जाकर दोबारा लिए गिरफ्तार लोगों के बयान

विज्ञापन
विज्ञापन
चमोली में एसटीपी करंट हादसे की मजिस्ट्रेटी जांच रिपोर्ट तैयार हो गई है। शुक्रवार को जांच अधिकारी एडीएम डॉ. अभिषेक त्रिपाठी जिलाधिकारी को जांच रिपोर्ट सौंपेंगे। जांच अधिकारी ने दोबारा पुरसाड़ी जेल में जाकर गिरफ्तार हुए लोगों से पूछताछ की जिससे रिपोर्ट को अंतिम रूप देने में देरी हुई।
विज्ञापन




19 जुलाई को चमोली में एसटीपी करंट हादसा हुआ था जिसमें 16 लोगों की मौत हो गई थी। मुख्यमंत्री के आदेश पर जिलाधिकारी हिमांशु खुराना ने हादसे के मजिस्ट्रेटी जांच के आदेश दिए थे। मामले की जांच एडीएम डॉ. अभिषेक त्रिपाठी को सौंपी गई। जांच अधिकारी ने एसटीपी की जांच के साथ ही प्लांट संचालन करने वाली कंपनी के अधिकारियों, कर्मचारियों से पूछताछ की। उन्होंने ऊर्जा निगम और जल संस्थान के अधिकारियों से एसटीपी से संबंधित पत्रावलियां भी तलब की हैं। सीवर ट्रीटमेंट प्लांट का संचालन कर रही मैसर्स जय भूषण मलिक कांट्रेक्टर के क्षेत्रीय प्रबंधक भास्कर महाजन, ज्वाइंट वेंचर के सुपरवाइजर पवन चमोला, ऊर्जा निगम के लाइनमैन महेंद्र सिंह और जल संस्थान के प्रभारी सहायक अभियंता हरदेव लाल आर्य न्यायिक अभिरक्षा में पुरसाड़ी जेल में बंद हैं। जांच अधिकारी ने पूर्व में ही सभी लोगों के लिखित और मौखिक बयान दर्ज कर लिए गए थे लेकिन जल संस्थान के अधिकारियों से पूछताछ के बाद बयानों में भिन्नता आ गई। बृहस्पतिवार को जांच अधिकारी दोबारा पुरसाड़ी जेल पहुंचे और फिर से सभी चारों लोगों के बयान दर्ज किए गए। जांच अधिकारी डॉ. अभिषेक त्रिपाठी ने बताया कि जांच रिपोर्ट तैयार है। संभवत: शुक्रवार को जांच रिपोर्ट जिला प्रशासन को सौंप दी जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें