आदबदरी मंदिर के कपाट बंद होने की तैयारियां पूरी हो गई हैं। आज से एक महीने के लिए विधि-विधान से मंदिर के कपाट बंद होंगे। फिर मकर संक्रांति को भक्तों के दर्शनों के लिए मंदिर के कपाट खुलेंगे। कपाट बंद होने के मौके पर मंदिर को भव्य ढंग से सजाया गया है। मंदिर समिति के अध्यक्ष विजयेश नवानी ने बताया कि कपाट बंद से पहले धार्मिक लोकनृत्य, लोकगीत, धार्मिक व्याख्यान व भजन कीर्तन होंगे। उसके बाद पौष माह के लिए मंदिर के कपाट बंद कर दिए जाएंगे।