फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: गणतंत्र दिवस समारोह से लौटे ग्रामीणों का स्वागत

Thu, 30 Jan 2025 06:04 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

गौचर। दिल्ली में आयोजित गणतंत्र दिवस समारोह को देखने गए वाइब्रेंट विलेज नीति, फरकीय, गामली, हनुमान चट्टी और झेलम गांव के लोगों के आठवीं वाहिनी परिसर गौचर पहुंचने पर उनका स्वागत किया गया। ग्रामीणों ने कहा कि समारोह में आयोजित भव्य परेड के दौरान विभिन्न राज्यों की झांकियां एवं सेना की शक्ति का प्रदर्शन देखा। उन्होंने अन्य राज्यों के गांव से आए विशिष्ट अतिथियों के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम में हिस्सा लिया और अपनी सांस्कृतिक विरासत व वेशभूषाओं को प्रदर्शित किया। इस मौके पर वीरेंद्र सिंह रावत सेनानी आठवीं वाहिनी, गौतम कुमार पंकज द्वितीय कमान और मनोज शाह उप सेनानी सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें