फोटो
गोपेश्वर। अपर जिलाधिकारी विवेक प्रकाश ने सोमवार को राजनीतिक दलों के पदाधिकारियों की मौजूदगी में ईवीएम वेयर हाउस का त्रैमासिक निरीक्षण किया। इस दौरान ईवीएम व वीवीपैट मशीनें डबल लॉक में सुरक्षित पाई गईं। उन्होंने वेयर हाउस में विद्युत व्यवस्था, सीसीटीवी कंट्रोल रूम, साफ सफाई और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा भी लिया। निरीक्षण के दौरान नायब तहसीलदार दीपशिखा, मदन लोहानी, अनिल किशोर सिंह नेगी के साथ ही निर्वाचन विभाग से जुड़े अधिकारी मौजूद रहे। संवाद