कर्णप्रयाग में एक महिला ने नशे की लत में आए अपने बेटे को पुलिस के हवाले कर दिया। एक दिन तक कस्टडी में रखने के बाद पुलिस ने परिजनों को उसे नशा मुक्ति केंद्र में रखने की सलाह दी। इसके बाद पजिरन उसे जमानत पर ले गए।
महिला ने पुलिस को बताया कि कर्णप्रयाग क्षेत्र में अधिकांश युवा नशे की गिरफ्त में हैं। कर्णप्रयाग थानाध्यक्ष गिरीश चंद्र शर्मा ने कहा कि युवक को 151 एक्ट के तहत एक दिन कस्टडी में रखा गया। बाद में परिजन उसे जमानत पर ले गए। नशे के खिलाफ पुलिस लगातार अभियान चला रही है। उन्होंने जनप्रतिनिधियों और स्वयं सेवी संस्थाओं को भी नशे के खिलाफ आवाज उठाने का आह्वान किया। वहीं, विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के विभाग अध्यक्ष देवी प्रसाद देवली, मंत्री पवन राठौर, जिलाध्यक्ष राकेश मैठाणी, नगर अध्यक्ष कमलेश सती, विभाग संयोजक प्रकाश बर्त्वाल, हरीश तिवारी व अन्य कार्यकर्ताओं ने कहा कि जिले में नशे का कारोबार तेजी से बढ़ रहा है, जिससे युवा वर्ग नशे के गर्त में जा रहा है।