फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: हेमकुंड साहिब में तीसरे दिन भी गिरी बर्फ

Tue, 03 Jun 2025 06:54 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
बर्फबारी की बीच हेमकुंड साहिब पहुंचे श्रद्धालु। स्रोत गुरुद्वारा प्रबंधन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

एसडीआरएफ के जवान लाउडस्पीकर से श्रद्धालुओं को कर रहे सचेत

संवाद न्यूज एजेंसी
ज्योतिर्मठ। हेमकुंड साहिब में लगातार तीसरे दिन दोपहर को बर्फबारी हुई जबकि कपाट खुलने के बाद यह हेमकुंड साहिब में चौथी बर्फबारी है। वहीं श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए हेमकुंड साहिब के साथ ही आस्था पथ पर एसडीआरएफ के जवान तैनात हैं और लाउडस्पीकर से श्रद्धालुओं को सचेत भी कर रहे हैं।
पहाड़ों में लगातार मौसम खराब होने से दोपहर बाद बारिश हो रही है। हेमकुंड साहिब में रविवार से मंगलवार तक लगातार दोपहर बाद बर्फबारी हो रही है। इससे घांघरिया से लेकर हेमकुंड साहिब तक कड़ाके की ठंड पड़ रही है। हालांकि श्रद्धालुओं के लिए जून के महीने में बर्फबारी देखना किसी आनंद से कम नहीं है। जहां मैदानी क्षेत्रों में गर्मी से लोग परेशान हैं वहीं पहाड़ में कड़ाके की ठंड में लोग कांप रहे हैं। वहीं एसडीआरएफ के जवान लगातार यहां पर श्रद्धालुओं को मौसम के चलते सचेत करते हुए समय पर घांघरिया पहुंचने के लिए कह रहे हैं। वहीं बदरीनाथ से लेकर ज्योतिर्मठ में बारिश होने से यहां भी ठंड बढ़ गई है। गोपेश्वर व आसपास के इलाकों में दोपहर बाद बारिश हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


दोपहर बाद हुई झमाझम बारिश
कर्णप्रयाग/गैरसैंण। मंगलवार दोपहर बाद यहां मौसम ने करवट ली और तेज हवाओं के साथ अपराह्न तीन बजे से बारिश शुरू हुई। करीब एक घंटे तक हुई बारिश से मौसम सुहावना हो गया। वहीं बढ़ती गर्मी से लोगों को राहत मिली। वहीं गैरसैंण मेंं मूसलाधार बारिश हुई। पूर्व प्रधान सुरेश सिरस्वाल ने कहा कि बारिश होने से इस बार मुंडवे सहित अन्य फसलों को लाभ मिलेगा। दूसरी ओर बारिश से ब्लॉक की सड़कों पर हो रहा डामरीकरण कार्य में दिक्कतें आ रही हैं। वहीं आदिबदरी में भी खूब बारिश हुई। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें