फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: छत का पानी सड़क पर आया तो होगी कार्रवाई

Wed, 01 Jul 2026 06:43 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
कर्णप्रयाग। नगर में छतों का पानी सीधे सड़कों पर गिराने पर अब पालिका कार्रवाई करेगी। इसके लिए बुधवार को एनाउंसमेंट कर लोगों को डाउन पाइप लगाकर पानी को नालियों में डालने की बात कही है। हालांकि कई लोगों ने बरसात से पहले नालियों की सफाई करने की मांग भी की।
विज्ञापन

नगर के बाजारों से बदरीनाथ, नैनीताल हाईवे सहित लोनिवि की लिंक सड़कें भी गुजरती हैं। बाजार में बनी दुकानों और मकानों की छतों पर एकत्र होने वाला बारिश का पानी सीधे सड़कों पर आता है। ऐसे में पालिका ने एनाउंसमेंट करते हुए सभी लोगों को डाउन पाइप लगाकर छतों के पानी को नालियों में डालने की बात कही। वहीं लोगों ने पेट्रोल पंप से लेकर लोनिवि कार्यालय के प्रवेश द्वार सहित सुभाषनगर में बंद नालियों और स्कपर को खोलने की मांग भी की। सुभाषनगर निवासी अजय खंडूड़ी ने बताया कि नाली मलबे से पटी है। लखपत सगोई ने कहा कि अपर बाजार पैदल मार्ग की नालियां बदहाल हैं। वहीं पालिका के ईओ नरेंद्र सिंह ने कहा कि जल्द नालियों की सफाई करा ली जाएगी। डाउनपाइप नहीं लगाने पर भी कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें