होटल मालिक और संचालकों को अपने प्रतिष्ठानों का पंजीकरण काउंटर पर चस्पा करने के निर्देश दिए गए हैं। सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सभी होटल, होम स्टे और रेस्टोरेंट में वॉयस रिकॉर्डर वाले सीसीटीवी कैमरे अनिवार्य रूप से लगाए जाएंगे।
चारधाम यात्रा की तैयारियों को लेकर रविवार को पुलिस ने गोपेश्वर थाने में होटल, रेन बसेरा, होम स्टे और लॉज स्वामियों तथा संचालकों के साथ बैठक की। पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट निर्देश दिए कि किसी भी होटल या होम स्टे में शराब परोसने व बिक्री करने पर मालिक के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
थानाध्यक्ष विनोद चौरसिया ने कहा कि सभी होटल मालिक और संचालक अपने प्रतिष्ठानों का पंजीकरण आगंतुक काउंटर पर चस्पा करेंगे। सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सभी होटल, होम स्टे और रेस्टोरेंट में वॉयस रिकॉर्डर वाले सीसीटीवी कैमरे अनिवार्य रूप से लगाए जाएंगे।
कहा कि आगंतुक रजिस्टर में प्रत्येक ठहरने वाले यात्री या समूह में आने वाले सभी यात्रियों का पहचानपत्र (आईडी) लिया जाएगा और उनका पूरा विवरण, वाहन संख्या सहित, रजिस्टर में दर्ज किया जाएगा। रेट लिस्ट को प्रदर्शित करना होगा। यात्रियों के आगमन और प्रस्थान का समय और दिनांक रजिस्टर में दर्ज करना होगा।