फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजकीय प्राथमिक शिक्षक संघ की ओर से आयोजित हुई शैक्षणिक गुणवत्ता संवर्द्वन कार्यशाला

विज्ञापन
विज्ञापन
राजकीय प्राथमिक शिक्षक संघ चमोली की ओर से आयोजित शैक्षणिक गुणवत्ता संवर्द्धन कार्यशाला में सरकारी विद्यालयों में घटती छात्र संख्या पर चिंता जताई गई। साथ ही शिक्षा व्यवस्थाओं को सुदृढ़ करने पर जोर दिया गया। कार्यशाला में जिले के नौ ब्लाकों के शिक्षकों ने प्रतिभाग किया।
विज्ञापन

कार्यशाला का शुभारंभ करते हुए शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष दिग्विजय सिंह चौहान ने कहा कि राज्य सरकार को मौजूदा शिक्षा व्यवस्थाओं को सुदृढ़ करने, सरकारी विद्यालयों में घटती छात्र संख्या और ग्रामीण क्षेत्रों से निरंतर हो रहे पलायन को रोकने के लिए कार्ययोजना बनानी चाहिए। प्रदेश महामंत्री नंदन सिंह रावत और कोषाध्यक्ष जनक सिंह राणा ने संगठन की एक जुटता पर जोर दिया। जिलाध्यक्ष दिगंबर सिंह नेगी ने कहा कि शिक्षकों को शैक्षणिक व्यवस्थाओं के अतिरिक्त कार्य दिए जाने से विद्यालयों में पढ़ाई प्रभावित हो रही है। संघ की प्रांतीय उपाध्यक्ष बीना भंडारी ने प्राथमिक विद्यालयों में विषयों के अनुरूप पांच शिक्षकों की तैनाती करने की मांग की। इस दौरान शिक्षकों ने पुरानी पेंशन योजना को लागू करने, शिक्षकों की वेतन-विसंगतियों को दूर करने आदि समस्याओं का निराकरण नहीं किए जाने पर आंदोलन की रणनीति पर चर्चा की गई। संघ के जिला महामंत्री मुकेश नेगी के संचालन में हुई कार्यशाला में प्रांतीय समन्वयक लक्ष्मीकांत, जगदीप रावत, महिपाल सिंह चौहान, राजेश थपलियाल, रमेश जोशी, त्रिलोक नेगी, रणजीत चौधरी, डा. विजेंद्र कठैत, प्रेम सिंह फर्स्वाण, दिनेश बिष्ट, मोहन सिंह रावत, बबली सेंजवाल, किरण कठैत, सुमित्रा फर्स्वाण और श्वेता राणा आदि ने विचार व्यक्त किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें