फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंड गौरव सम्मान से सम्मानित हुई हस्तियां

विज्ञापन
विज्ञापन
सेमलडाला मैदान में सोमवार को जिले के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले लोगों को बंड गौरव-प्रतिभा सम्मान से सम्मानित किया गया। जिले में चिकित्सा क्षेत्र के सर्जन डा. राजीव शर्मा, गढ़वाली कवि मुरली दीवान, पत्रकार अरुण मैठाणी समेत कई लोगों को बीकेटीसी अध्यक्ष मोहन प्रसाद थपलियाल ने प्रतीक चिह्न, प्रशस्तिपत्र और मेडल भेंटकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

दो दिवसीय सम्मान समारोह में जिले के तीन सौ लोगों को सम्मानित किया जाना है। पहले दिन के कार्यक्रम का शुभारंभ बीकेटीसी अध्यक्ष मोहन प्रसाद थपलियाल ने किया। पहले दिन 130 लोगों को सम्मानित किया गया। इस क्रम में चिपको आंदोलन की नेत्री बाली देवी, जागर गायन के क्षेत्र में पम्मी नवल, महिला रामलीला में अभिनय के क्षेत्र में लक्ष्मी रावत, जागर गीतों के संरक्षण के लिए बादर सिंह भंडारी, शिकारी लखपत रावत समेत जिले के कई प्रतिभाशाली लोगों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के आयोजक राजेश बंडवाल ने बताया कि उनकी संस्था अप्रैल महीने में 21 निर्धन परिवारों की कन्याओं का सामूहिक विवाह भी करवाएगा। कार्यक्रम में जवाहर नवोदय विद्यालय व हिमालय उदय चिल्ड्रन स्कूल के बच्चों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। इस मौके पर जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष गजेंद्र रावत, नगर पंचायत अध्यक्ष रमेश बंडवाल, बहादुर सिंह भंडारी, बंड विकास संगठन के अध्यक्ष शंभू प्रसाद सती, पूर्व अध्यक्ष अतुल शाह, अयोध्या प्रसाद हटवाल, ग्राम प्रधान राजेंद्र हटवाल, नितिन शाह, विहारी लाल बंडवाल, देवेंद्र सिंह नेगी, अजय भंडारी और दीपक पंत आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें