फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध खनन में लगे छह वाहन सीज

Sun, 10 Jan 2016 09:03 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
अलकनंदा सहित सहायक नदियों में चल रहे अवैध खनन के विरोध में तहसील प्रशासन ने आकस्मिक छापेमारी अभियान शुरू कर दिया।
विज्ञापन


शनिवार रात को राजस्व विभाग की टीम ने अलग-अलग स्थानों पर अवैध खनन में लगे छह वाहनों को सीज कर दिया। एसडीएम जोशीमठ शैलेंद्र नेगी ने बताया कि छापेमारी आगे भी जारी रहेगी।
विज्ञापन


अमर उजाला ने 8 जनवरी के अंक में ‘धड़ल्ले से हो रहा नदियों में खनन’ खबर प्रमुखता से प्रकाशित की थी। इसका संज्ञान लेते हुए डीएम विनोद कुमार सुमन ने जिले के सभी एसडीएम को जिले में हो रहे अवैध खनन पर कार्रवाई के निर्देश दिए थे। जिले में अलकनंदा, नंदाकिनी सहित दर्जन भर छोटी-बड़ी नदियां हैं, जहां खनन व्यवसायियों की ओर से धड़ल्ले से मशीनों से खनन किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें