फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: आचार्य दिनेश सती ने किया प्रवचन

Wed, 13 May 2026 05:44 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
कर्णप्रयाग। श्री कर्ण मंदिर परिसर में उमा शंकर सेवा समिति ने श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन किया। छठे दिन आचार्य दिनेश सती ने प्रवचन किया। सती ने कहा कि श्रीमद्भागवत कथा भगवान श्री कृष्ण की दिव्य लीलाओं का सर्वोच्च ग्रंथ है। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने कथा श्रवण किया जिसमें कमलेश रतूड़ी, जगदीश प्रसाद ड्यूंडी, केपी सती, चिंतामणि सेमवाल और बीएन सेमवाल शामिल थे। संवाद
विज्ञापन

...................

मेले में महिलाओंं ने दी सांस्कृतिक प्रस्तुतियां
गौचर। विकासखंड के बरतोली गांव में आयोजित स्व. बीना स्मृति पर्यावरण, संवर्धन व विकास मेले के दूसरे दिन ममंद और विभिन्न विद्यालयों की ओर से सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। मेले के दूसरे दिन ममंद खाल्योंग्वाड़, मुल्यागांव, दुवा, कांडा दुवा, ग्वाड़ आदि ने जागर, लोकगीत, लोकनृत्यों की प्रस्तुति दी। मेले में राजकीय इंटर कॉलेज बरतोली, राप्रावि खाल्योंग्वाड़, मुल्यागांव, ढ़मढ़मा, मझखोला, बरतोली के बच्चों ने भी प्रस्तुतियां दीं। इस मौके पर ग्राम प्रधान बीरा देवी, सुमेदा देवी, रमेश बिष्ट आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें