गोपेश्वर। थाना गोपेश्वर के अंतर्गत एक युवक ने नाबालिग के साथ दुष्कर्म किया। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज करते हुए आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया।
तीन फरवरी को पीड़िता के परिजनों ने शिकायत दर्ज कराई कि उनकी नाबालिग पुत्री के साथ आरोपी युवक सुमित कठैत ने दुष्कर्म किया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर पॉक्सो सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस ने मामले की जांच और पीड़िता के बयानों के आधार पर सुमित कठैत निवासी बज्यूंण जिला रुद्रप्रयाग को गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष कुलदीप सिंह ने बताया कि आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया है। संवाद