पीपलकोटी। हाट गांव स्थित लक्ष्मीनारायण मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं को सीआईएसएफ की ओर से रोके जाने का आरोप ग्रामीणों ने लगाया। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी को इस संबंध में ज्ञापन भेजा और मंदिर तक सभी श्रद्धालुओं को आने देने की मांग की।
ग्राम प्रधान राजेंद्र हटवाल, वन सरपंच नरेंद्र पोखरियाल, पंकज हटवाल, सुमन कुमार, रामेश्वर हटवाल आदि ने कहा कि हाट गांव में स्थित लक्ष्मीनारायण मंदिर के दर्शन के लिए अधिकांश यात्री आते हैं। चारधाम यात्रा में यात्री पीपलकोटी में रुककर इस मंदिर में दर्शन करने के लिए आ रहे हैं लेकिन टीएचडीसी की ओर से तैनात की गए सीआईएसएफ के जवान उन्हें रास्ते में ही रोक रहे हैं। संवाद