फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: बदरीनाथ में अलकनंदा किनारे से मलबा हटाने का काम शुरू

Wed, 21 May 2025 04:35 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन


बदरीनाथ। जिलाधिकारी के आदेश पर बदरीनाथ धाम में अलकनंदा नदी किनारे डंप किए गए मलबे को हटाने का काम शुरू कर दिया गया है। ताकि बरसात में नदी का जलस्तर बढ़ने पर किसी तरह का खतरा न हो।
विज्ञापन

बदरीनाथ में मास्टर प्लान के तहत किए जा रहे कार्यों का मलबा कार्यदायी संस्था की ओर से अलकनंदा नदी किनारे डाला जा रहा है। पिछले साल भी इसी तरह से नदी में मलबा डालने से नदी का जलस्तर बढ़ गया था जिससे बरसात में नदी का जलस्तर बढ़ने से पानी तप्तकुंड तक पहुंच गया था। इसे देखते हुए चारधाम तीर्थ पुरोहित महापंचायत के महासचिव बृजेश सती ने इस मामले को लेकर जिलाधिकारी से वार्ता की। इस पर डीएम ने कार्यदायी संस्था को तुरंत नदी से मलबा हटाने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी संदीप तिवारी ने बताया कि कार्यदायी संस्था ने जेसीबी लगाकर नदी किनारे डंप किए मलबे को हटाने का काम शुरू कर दिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें