फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूटीलिटी कल्प गंगा में गिरी, चालक की मौत, चार घायल

Tue, 28 Jun 2016 08:40 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जोशीमठ (चमोली)।
विज्ञापन
उर्गम-हेलंग मोटर मार्ग पर हुई दुर्घटना में कल्प गंगा के गिरा यूटिलिटी वाहन। - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
हेलंग-उर्गम मोटर मार्ग पर यूटीलिटी के दुर्घटनाग्रस्त होने से चालक की मौत हो गई और वाहन में सवार चार लोग घायल हो गए। जोशीमठ पुलिस और स्थानीय लोगों ने घायलों को सीएचसी जोशीमठ में भर्ती कराया।
विज्ञापन


प्राप्त विवरण के मुताबिक मंगलवार को पिलखी गांव निवासी धीरज नेगी (28) पुत्र भोला सिंह अपने यूटीलिटी में सामान लेकर उर्गम गांव जा रहा था। उसके साथ घाटी के ल्यांरी गांव निवासी दरवान सिंह नेगी, नारायण सिंह, भेंटा निवासी हरीश सिंह और जगत सिंह भी सवार थे।

यूटीलिटी जैसे ही हेलंग-उर्गम मोटर मार्ग स्थित पावर हाउस के समीप पहुंची तो बदहाल सड़क और खड़ी चढ़ाई पर अचानक  अनियंत्रित होने से दो सौ मीटर नीचे कल्प गंगा में जा गिरी। हादसे में वाहन चालक धीरज नेगी की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन


वाहन गिरता देख आसपास मौजूद लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस और 108 को दी। सूचना मिलने पर थानाध्यक्ष हरेंद्र बिष्ट मय फोर्स मौके पर पहुंचे। स्थानीय ग्रामीणों की मदद से पुलिस ने घायलों को नदी से निकालकर सीएचसी जोशीमठ में भर्ती कराया।

गंभीर रुप से घायल नारायण सिंह को प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है, जबकि दरबान सिंह को सीएचसी जोशीमठ में भर्ती कराया गया है। हरीश सिंह और जगत को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें