फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारातियों से भरी मैक्स खाई में गिरी, तीन की मौत

Fri, 26 Feb 2016 10:04 PM IST
गोपेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन
चमोली-लासी मोटर मार्ग पर बृहस्पतिवार देर रात बारातियों से भरी मैक्स के दुर्घटनाग्रस्त होने से उसमें सवार तीन लोगों की मौत हो गई और 10 घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार देने के बाद हायर सेंटर श्रीनगर और देहरादून रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

दशोली ब्लॉक के मजोठी गांव से बृहस्पतिवार को एक बारात घाट ब्लॉक के लांखी गांव गई थी। देर शाम चमोली-लासी मोटर मार्ग से बारात लौट रही थी, तभी बारातियों से भरी मैक्स लस्यारी गांव के समीप अनियंत्रित होकर डेढ़ सौ मीटर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में वाहन चालक लासी गांव निवासी लखपत सिंह (31) पुत्र हर सिंह पंवार और माहेश्वरी देवी (59) पत्नी विजय सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही चमोली थाना पुलिस और राजस्व विभाग की टीम मौके पर पहुंची। ग्रामीणों और पुलिस जवानों ने खाई से 11 घायलों को निकालकर 108 और निजी वाहनों से जिला चिकित्सालय पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर घायलों निजमुला गांव निवासी चतुर सिंह, दर्शनी देवी, मजोठी गांव निवासी राखी व मासौं गांव निवासी सरोजनी देवी को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया लेकिन हालत ज्यादा नाजुक होने से चतुर सिंह (45) पुत्र स्व. जगत सिंह ने कर्णप्रयाग के पास समीप एंबुलेंस मेें ही दम तोड़ दिया। अन्य घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया गया।
दुर्घटना के तेरह घंटे बाद जिला अस्पताल में भर्ती श्रीनगर डांग निवासी संगीता, टोटरा गांव निवासी योगेश और कोट-कंडारा गांव निवासी वीरा देवी को भी हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। मुख्य चिकित्साधीक्षक डा. बीके शुक्ला ने बताया कि जिला चिकित्सालय में परीक्षण की सुविधा नहीं होने से सातों गंभीर घायलों को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। जबकि महेंद्र सिंह, विलोरी देवी, विमला देवी और दीपक रावत अस्पताल में ही भर्ती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें