फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आलमारी में धूल फांकते मिले आवेदन पत्र

Thu, 25 Feb 2016 09:54 PM IST
गोपेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन
जिला युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल के अधिकारियों को पीआरडी में महिला स्वयंसेवकों की भर्ती के आवेदन पत्रों को आलमारी में डंप करना महंगा पड़ गया। अपर जिलाधिकारी एसए बरनवाल ने जिला युवा कल्याण अधिकारी गणेश प्रसाद थपलियाल को मामले की जांच कर दोषी कर्मियों के विरुद्घ शीघ्र कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

हुआ यूं कि पिछले वर्ष सितंबर माह में पीआरडी में महिला स्वयंसेवकों की भर्ती के लिए कई अभ्यर्थियों ने आवेदन पत्र जिला युवा कल्याण विभाग में जमा करने के बजाय युवा कल्याण निदेशालय को प्रेषित कर दिए थे। निदेशालय ने समस्त आवेदन छह सितंबर को चमोली जिला युवा कल्याण विभाग को भेज दिए, लेकिन इन्हीं अभ्यर्थियों में शामिल पूनम और अनीता के आवेदन पत्रों को जिला स्तर पर सार्वजनिक नहीं किया गया। जब इन अभ्यर्थियों को भर्ती में शारीरिक दक्षता परीक्षा के लिए कोई सूचना नहीं मिली तो अभ्यर्थियों ने इसकी शिकायत जिले के उच्च अधिकारियों से की, तब अभ्यर्थियों के आवेदन पत्रों की खोजबीन शुरू हुई तो आवेदन पत्र युवा कल्याण विभाग की आलमारी में ही धूल फांकते मिले। अपर जिलाधिकारी ने इस पर कड़ी नाराजगी व्यक्त कर इन महिला अभ्यर्थियों को तत्काल परीक्षा में शामिल कर मामले की जांच के निर्देेश दिए हैं। एडीएम ने कहा कि यह अधिकारियों की ओर से गंभीर चूक है। मामले में दोषी कर्मचारी और अधिकारियों को बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें