फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘राजस्व वसूली और लंबित वादों के निस्तारण में लाएं तेजी’

विज्ञापन
विज्ञापन
डीएम स्वाति एस भदौरिया ने राजस्व विभागों की समीक्षा बैठक लेते हुए राजस्व वसूली के लिए निर्धारित लक्ष्य को शत प्रतिशत पूर्ण करने और तहसील एवं न्यायालय स्तरों पर लंबित वादों के निस्तारण में तेजी लाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

कलक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक में डीएम ने सभी एसडीएम को अपने क्षेत्र में अवैध खनन पर नकेल कसने के निर्देश दिए। राजस्व के बड़े बकाएदारों से प्राथमिकता से वसूली करने और उनके खिलाफ आगे की कार्रवाई करने के निर्देश भी दिए। खनन में निर्धारित लक्ष्य 28 करोड़ के वार्षिक राजस्व वसूली के सापेक्ष अभी तक 13 करोड़ वूसली होने पर डीएम ने नाराजगी जताई। खनन अधिकारी को निर्माणदायी एजेंसियों और बकायेदार विभागों से शीघ्र रॉयल्टी जमा करने के लिए नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। एसडीएम को तहसीलों में लंबित सभी मजिस्ट्रेटी जांचों को शीघ्र पूरा करते हुए 20 दिसबंर तक रिपोर्ट उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। इस मौके पर एडीएम अनिल कुमार चन्याल, एसडीएम वैभव गुप्ता, एसडीएम कौस्तुभ मिश्र, एसडीएम कुमकुम जोशी, एसडीएम सुधीर कुमार, तहसीलदार सोहन सिंह रांगड़, तहसीलदार चंद्रशेखर वशिष्ट के साथ ही अन्य राजस्व विभाग के अधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें