तकनीकी शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने किया भूमि पूजन
संवाद न्यूज एजेंसी
गैरसैंण। उत्तराखंड के शिक्षा एवं तकनीकी शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने बुधवार को राजकीय पॉलीटेक्निक संस्थान गैरसैंण में नए मुख्य अकादमिक भवन का शिलान्यास और भूमि पूजन किया। यह भवन लगभग 12.16 करोड़ की लागत से तैयार किया जाएगा।
डॉ. धन सिंह रावत ने बताया कि संस्थान में लंबे समय से एक अकादमिक भवन की मांग की जा रही थी। यह नया भवन छात्र-छात्राओं को शैक्षणिक गतिविधियों में मदद करेगा। इससे उनकी दैनिक आवश्यकताओं और भविष्य की अकादमिक आकांक्षाएं पूरी होंगी। कार्यक्रम में विधायक अनिल नौटियाल, पूर्व प्रमुख जानकी रावत, पूर्व जिपंस हीरा फनियाल, भाजपा नेता संजय रावत और प्राविधिक शिक्षा के निदेशक आदि मौजूद रहे।
गैरसैंण झील का शिलान्यास किया
कर्णप्रयाग। गैरसैंण में रामगंगा पर बनने वाली झील का बुधवार को सीएम पुष्कर सिंह धामी एवं सिंचाई मंत्री सतपाल महाराज ने शिलान्यास किया। झील निर्माण से गैरसैंण की पेयजल समस्या दूर हो सकेगी। सिंचाई विभाग के अफसरों के अनुसार जल्द ही झील का निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगी। संवाद