अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की ओर से आयोजित प्रतिभा सम्मान समारोह में वर्ष 2019 में जिले के हाईस्कूल व इंटरमीडिएट में अव्वल रहे 217 छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। सम्मान समारोह का शुभारंभ जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष गजेंद्र रावत ने किया। उन्होंने कहा कि एबीवीपी छात्र हितों के लिए हर समय कार्य कर छात्रों को बेहतर शिक्षा देने के लिए प्रयासरत रहता है।
कार्यक्रम के मुख्य वक्ता एबीवीपी के प्रांतीय संगठन मंत्री प्रदीप शेखावत ने कहा कि प्रतिभावान छात्र दूसरे विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणा देने का कार्य करते हैं। सम्मान समारोह में वर्ष 2019 की हाईस्कूल में 75 फीसदी से अधिक अंक अर्जित करने वाले 91 छात्र-छात्राओं और इंटरमीडिएट के 126 छात्र-छात्राओं को प्रशस्तिपत्र देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर मीडिया प्रभारी रघुवीर बिष्ट, जिला संगठन मंत्री प्रवीण असवाल, सुधीर राणा, खिलाफ सिंह गड़िया, बजरंग दल के पवन राठौर, प्रकाश बर्त्वाल, भेेषज संघ के अध्यक्ष सतेंद्र असवाल, विधायक प्रतिनिधि विनोद कनवासी, मोहन नेगी, छात्र संघ अध्यक्ष अमित मिश्रा आदि मौजूद थे। संचालन ऋचा किमोठी ने किया।