पोखरी। विकासखंड के प्राथमिक विद्यालयों की गणित विजार्ड व अंग्रेजी स्पेलिंग जीनियस प्रतियोगिता आयोजित की गई जिसमें विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया।
बीआरसी भवन पोखरी में आयोजित गणित विजार्ड में प्राथमिक विद्यालय बंगथल के आरुष प्रथम व इसी विद्यालय के सिद्धांत द्वितीय रहे। अंग्रेजी स्पेलिंग जीनियस में प्राथमिक विद्यालय सलना के आयुष्मान प्रथम और प्राथमिक विद्यालय विशालखाल की संध्या द्वितीय रहीं। इस अवसर पर राउप्रा दौड़ामंगरा की प्रधानाध्यापिका सुमन लता सती, प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष ताजबर सिंह राणा, महिपाल चौहान, विजय प्रसाद, आरती बंगवाल, रतना रानी, रमा, कल्पेश्वरी देवी, उर्मिला चौधरी आदि मौजूद रहे। संवाद