फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: संदिग्ध परिस्थितियों में पेड़ से लटका मिला महिला का शव

Thu, 17 Jul 2025 06:08 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
देवाल के देवसारी गांव का मामला
विज्ञापन

पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंपा
संवाद न्यूज एजेंसी
देवाल। ग्राम पंचायत देवसारी की एक महिला (28) का शव संदिग्ध परिस्थितियों में पेड़ से लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लिया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। परिजनों ने बृहस्पतिवार को महिला का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन

बुधवार सुबह महिला मवेशियों को चारा देने गोशाला गई। काफी देर बाद जब वह नहीं लौटी तो परिजनों और ग्रामीणों ने महिला की खोज शुरू की। गांव से करीब 200 मीटर दूर महिला का शव संदिग्ध परिस्थितियों में एक पेड़ से लटका मिला। ग्रामीणों ने महिला का शव उतारा और पीएचसी ग्वालदम ले गए लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। स्वास्थ्य कर्मी ने पुलिस को सूचना दी। थानाध्यक्ष पंकज कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। गांव में महिला पति के साथ रहती थी। साढ़े छह साल पहले उसका विवाह हुआ था। उसका पांच साल का बेटा भी है। कहा कि अभी तक मामले में कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने के बाद ही कार्रवाई की जाएगी। मौत के कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही लग सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें