कर्णप्रयाग। सड़क सुरक्षा अभियान के तहत परिवहन विभाग ने शनिवार को कर्णप्रयाग, सिमली, आदिबदरी, गैरसैंण में वाहनों का चेकिंग अभियान संचालित किया। सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी अभिषेक भटगांई ने बताया कि वाहनों के ओवर स्पीड, ओवर लोडिंग, दो पहिया वाहनों में ट्रिपल राईडिंग, फिटनेस, बीमा और प्रदूषण प्रमाण पत्र नहीं होने तथा चालकों के सीट बेल्ट और हेलमेट नहीं पहनने पर 12 चालान किया गया। और इनसे 27 हजार रुपये का अर्थ दंड लिया गया है। संवाद