फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: कुर्सी के सहारे आठ किमी पैदल चल महिला को पहुंचाया अस्पताल

Fri, 03 Apr 2026 05:34 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन


निजमुला घाटी के मौली हडूंग गांव में पेड़ से गिरकर हुई थी घायल
सड़क सुविधा नहीं होने से ग्रामीणों को झेलनी पड़ रही परेशानी


संवाद न्यूज एजेंसी
गोपेश्वर। निजमुला घाटी के मौली हडूंग गांव की एक महिला चारापत्ती निकालते समय नीचे गिरने से घायल हो गई। गांव में सड़क न होने पर घायल महिला को ग्रामीणों ने आठ किमी पैदल चलकर कुर्सी के सहारे सड़क तक पहुंचाया। इसके बाद उसे 108 वाहन से जिला अस्पताल पहुंचाया। सड़क सुविधा नहीं होने से ग्रामीणों को हर दिन ऐसी समस्या का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन

चमोली जिले के ब्लॉक दशोली के निजमुला घाटी में स्थित मौली हडूंग गांव की गुड्डी देवी पत्नी देवेंद्र सिंह चारा पत्ती लेने जंगल गई थी। पेड़ से चारा पत्ती निकालते समय वह अनियंत्रित होकर नीचे गिर गई। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। गांव से सड़क की दूरी करीब आठ किमी है। ग्रामीण महिला को कुर्सी के सहारे ले गए। आठ किमी पैदल चलने के बाद महिला को सड़क तक पहुंचाया इसके बाद अस्पताल पहुंचाया। मोली हडूंग के ग्राम प्रधान भगत फर्स्वाण ने कहा कि सड़क के अभाव में उनका गांव आज भी विकास से कोसों दूर है। गांव में किसी भी बीमार व्यक्ति के लिए अस्पताल तक पहुंचना चुनौती बना रहता है। उन्होंने गांव तक जल्द सड़क निर्माण की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें