फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: घास काटते हुए महिला चट्टान से खाई में गिरी, मौत

Mon, 07 Jul 2025 07:25 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
नारायणबगड़। घास लेने जंगल गई एक महिला की चट्टान से गिरकर खाई में गिरने से मौत हो गई। सूचना पर पहुंची राजस्व पुलिस एवं डीडीआरएफ की टीम ने खाई से महिला का शव निकाला।
विज्ञापन

सोमवार दोपहर को ग्वाड़ गांव की कृष्णा देवी (36) पत्नी मनवीर सिंह अन्य महिलाओं के साथ पटोरी के जंगल में घास काटने गई थी। चट्टान से पैर फिसलने के कारण वह गहरी खाई में गिर गईं। साथ गईं महिलाओं ने घटना की सूचना अन्य ग्रामीणों को दी। इसके बाद ग्रामीणों ने तत्काल तहसील प्रशासन को सूचना दी। राजस्व पुलिस डीडीआरएफ की टीम के साथ देर शाम मौके पर पहुंची और खाई से शव निकाला। एसडीएम पंकज भट्ट ने बताया कि महिला का शव पोस्टमार्टम के लिए उपजिला अस्पताल कर्णप्रयाग भेज दिया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें