फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कर्णप्रयाग : आखिरकार बहाल हुई पेयजल आपूर्ति

Mon, 07 Jul 2025 06:39 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

मलबे में दब गई थी लाइन, कालेश्वर लिफ्ट पंपिंग योजना के अब जोड़े पाइप
संवाद न्यूज एजेंसी
कर्णप्रयाग। नगर के आधे हिस्से में पेयजल आपूर्ति करने वाली कालेश्वर लिफ्ट पंपिंग योजना से आखिरकार सोमवार को पेयजल आपूर्ति सुचारु हो गई। बदरीनाथ हाईवे पर उमट्टा मेंं भूस्खलन में दबी पेयजल लाइन को मलबे से निकालकर उसकी मरम्मत कर दी गई है।
विज्ञापन

बीते 29 मई को उमट्टा के पास पहाड़ी से भारी मात्रा में भूस्खलन होने से जल संस्थान की कालेश्वर लिफ्ट पंपिंग योजना की लाइन मलबे में दबकर क्षतिग्रस्त गई थी। तब से शक्तिनगर, आईटीआई, राजनगर, गांधीनगर, मंडी परिषद के पास की बस्ती समेत कई इलाकों में पानी की आपूर्ति ठप हो गई थी। तब विभाग ने यहां टैंकर और घटगाड़ योजना से पानी की वैकल्पिक आपूर्ति सुचारु की। वहीं एनएच पर भूस्खलन का जमा मलबा पेयजल लाइन जोड़ने में बाधक बन रहा था। जिला प्रशासन की ओर से तेजी से काम करने के निर्देश पर रविवार देर शाम पेयजल लाइन से मलबा हटाया गया। इसके बाद जलसंस्थान ने यहां पेयजल लाइन की मरम्मत कर पेयजल आपूर्ति सुचारु कर दी। वहीं जल संस्थान के अधिशासी अभियंता मुकेश कुमार ने बताया कि सोमवार को मलबा हटाकर लाइन को जोड़कर पानी की आपूर्ति बहाल कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें