फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: जनपद में बनाया जाएगा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग हॉल

Sat, 30 May 2026 06:14 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस को साक्ष्य देने दूसरे जनपदों में नहीं जाना पड़ेगा, बनेगा वीडियो कांफ्रेंसिंग हॉल
विज्ञापन


गृह सचिव शैलेश बगौली ने कोतवाली गोपेश्वर के आकस्मिक निरीक्षण के दौरान कहा

डिजिटल पुलिसिंग और जनमैत्री सेवाओं पर दिया जोर

गोपेश्वर। गृह सचिव शैलेश बगौली ने जनपद भ्रमण कार्यक्रम के तहत शुक्रवार देर शाम कोतवाली गोपेश्वर का आकस्मिक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने पुलिस कार्यप्रणाली में फॉरेंसिक जांच प्रणाली को और अधिक प्रभावी बनाने तथा ऑनलाइन एवं डिजिटल साक्ष्यों के बेहतर प्रबंधन के लिए आवश्यक ढांचा विकसित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जल्द ही जनपद में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग हॉल बनाया जाएगा, जिससे पुलिस कर्मियों को विवेचना संबंधी साक्ष्य प्रस्तुत करने के लिए अन्य जनपदों में नहीं जाना पड़ेगा। इससे समय और आर्थिक संसाधनों की बचत होगी। निरीक्षण के दौरान गृह सचिव ने अपराध एवं आपराधिक ट्रैकिंग नेटवर्क प्रणाली और इंटर-ऑपरेबल क्रिमिनल जस्टिस सिस्टम के प्रभावी उपयोग पर दिशा-निर्देश दिए। साथ ही जनमैत्री पुलिसिंग को मजबूत बनाने के लिए जीरो एफआईआर, ई-एफआईआर, शिकायतों के समयबद्ध पंजीकरण एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण की समीक्षा की। इस मौके पर विशेष सचिव गृह निवेदिता कुकरेती, परियोजना निदेशक आनंद सिंह भाकुनी, एसडीएम राजकुमार पांडे, पुलिस उपाधीक्षक त्रिवेंद्र सिंह राणा, ज्येष्ठ अभियोजन अधिकारी विपुल कुमार पांडे सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन


गोपेश्वर कोतवाली का बनेगा नया भवन और कर्मचारी आवास

- गोपेश्वर कोतवाली भवन अधिक पुराना होने के कारण अब इसके ध्वस्तीकरण की कार्रवाई होगी। इसी स्थान पर नया कोतवाली भवन व कर्मचारी बैरक बनेंगे। गृह सचिव शैलेश बगौली ने पुलिस अधीक्षक को इसके लिए प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि कोतवाली भवन के निर्माण के दौरान कोतवाली का कार्य पुलिस लाइन के भवनों पर चलेगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें