देरी से पहुंचे बच्चे, शिक्षक और परीक्षार्थी
संवाद न्यूज एजेंसी
कर्णप्रयाग। नैनीताल हाईवे पर सुभाषनगर में शनिवार को एक ट्रक खराब हो गया और जाम लग गया। जाम में स्कूली बच्चे, शिक्षकों के अलावा डीएलएड की परीक्षा देने जा रहे परीक्षार्थी भी फंसे रहे। आधा घंटे बाद यहां जाम खुल पाया।
शनिवार को नैनीताल हाईवे पर सुभाषनगर के पास सुबह साढ़े आठ बजे एक ट्रक में अचानक खराब हो गया। इस दौरान हाईवे पर जाम लग गया। इसमें स्कूली बच्चे, जीआईसी कर्णप्रयाग और एसजीआरआर जयकंडी कालेश्वर में होने वाली डीएलएड परीक्षा में प्रतिभाग करने वाले परीक्षार्थी, शिक्षक और अन्य लोग फंस गए। होमगार्ड के प्लाटून कमांडर मनोज कुमार और उनकी टीम ने कड़ी मशक्कत से ट्रक को हटाकर जाम खुलवाया। पूर्व व्यापार संघ अध्यक्ष हरीश सती, योगेंद्र प्रसाद डिमरी, मनोज सेमवाल आदि ने कहा कि जाम के कारण लोग गंतव्य पर समय से नहीं पहुंच सके। कहा कि नैनीताल हाईवे का चौड़ीकरण नहीं होने से आए दिन जाम लग रहा है। उन्होंने जल्द हाईवे के चौड़ीकरण की मांग की।