फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand: कागभुसंडी गए एक ट्रैकर की तबीयत बिगड़ने से मौत, दूसरे को हेलीकॉप्टर से किया रेस्क्यू

Thu, 06 Oct 2022 08:45 PM IST
देहरादून ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चमोली

सार

बृहस्पतिवार को सुबह 7:33 बजे हेलीकॉप्टर से रोहित पंत को गोविंदघाट लाया गया, जहां से उसे 108 सेवा वाहन की मदद से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पांडुकेश्वर में भर्ती किया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
ट्रैकर की मौत - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चमोली जिले में कागभुसंडी की ट्रैकिंग पर गए एक ट्रैकर की तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई, जबकि एक अन्य ट्रैकर को हेली रेस्क्यू कर गोविंदघाट लाया गया। गोविंदघाट थानाध्यक्ष नरेंद्र सिंह ने बताया कि प्रज्ज्वल भोजक पुत्र दुर्गा सिंह, निवासी कुसुम खेड़ा, गैस गोदाम रोड, सेंट्रल अस्पताल के सामने हल्द्वानी और रोहित पंत पुत्र गिरीश पंत, निवासी श्री हरि इन्क्लेव फेस वन चीनपुर हरिपुरा, निकट हल्द्वानी पांच अक्तूबर को कागभुसंडी की ट्रैकिंग पर गए थे। उनके साथ गाइड बलवंत सिंह चौधरी भी थे।

विज्ञापन


Uttarakhand Avalanche:  अब तक 16 पर्वतारोहियों के शव हुए बरामद, शवों को लाने में मौसम बना चुनौती

ट्रैकिंग के दौरान रोहित पंत की तबीयत बिगड़ गई। प्रज्जवल भोजक ने इसकी सूचना मोबाइल फोन से पुलिस को दी। इस पर पुलिस प्रशासन ने एसडीआरएफ की टीम को कागभुसंडी के लिए रवाना किया लेकिन रात अधिक होने के कारण बुधवार को रोहित को रेस्क्यू नहीं किया जा सका।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को सुबह 7:33 बजे हेलीकॉप्टर से रोहित पंत को गोविंदघाट लाया गया, जहां से उसे 108 सेवा वाहन की मदद से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पांडुकेश्वर में भर्ती किया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


पुलिस ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जोशीमठ में शव का पोस्टमार्टम कराया। घटना की सूचना पर मृतक के परिजन भी जोशीमठ पहुंच गए थे। पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया है। वहीं, प्रज्ज्वल भोजक का स्वास्थ्य सामान्य है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें