फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: आंधी से गैस सिलिंडरों से भरे वाहन के ऊपर गिरा पेड़

Thu, 28 May 2026 07:40 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
फाेटो
विज्ञापन

एक घंटे तक लगा जाम, चालक और गैस वितरक ने भागकर बचाई जान
संवाद न्यूज एजेंसी
गोपेश्वर। घिंघराण बस अड्डे के समीप बृहस्पतिवार को आंधी-तूफान से एक पेड़ टूटकर व्यावसायिक गैस सिलिंडरों से भरे वाहन के ऊपर गिर गया। चालक व परिचालक ने भागकर जान बचाई। इस घटना से सड़क पर करीब एक घंटे तक जाम लगा रहा। बाद में फायर कर्मियों ने कटर मशीन से पेड़ की टहनियों को काटा जिसके बाद रास्ता खुला और वाहनों की आवाजाही सुचारु हो पाई।
गैस एजेंसी मैनेजर मोहन सिंह ने बताया कि शाम छह बजे हिमालयन गो गैस एजेंसी का वाहन व्यवसायिक सिलिंडरों को एजेंसी की ओर ले जा रहा था। तभी घिंघराण बस अड्डे के समीप बारिश के साथ हुए आंधी-तूफान से एक पेड़ टूटकर वाहन के ऊपर गिर गया। चालक सतीश कुमार और गैस वितरक विरेंद्र कुमार ने वाहन से तुरंत निकल गए। पुलिस को घटना की जानकारी दी गई। मौके पर पहुंचे फायर कर्मियों ने पेड़ को काटकर अलग किया। करीब एक घंटे तक यहां जाम लगा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


आंधी चली और ओलावृष्टि हुई
कर्णप्रयाग/नारायणबगड़/थराली। बृहस्पतिवार शाम को मौसम ने करवट बदली और कर्णप्रयाग में आंधी चली। यहां आंधी के साथ उड़ी धूल से लोग परेशान रहे। वहीं नारायणबगड़ में तेज हवाओं के साथ ओलावृष्टि हुई। थराली में हल्की बारिश हुई। गेरूड़ के प्रधान केदार देवराड़ी ने बताया हल्की बारिश होने पर लगातार हो रह गर्मी से राहत मिली है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें