फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: जून में नंदा देवी चोटी का अध्ययन करने जाएगी वैज्ञानिकों व विशेषज्ञों की टीम

Fri, 10 Apr 2026 05:52 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
चोटी पर मानव गतिविधियां बंद होने से क्या पड़ रहा प्रभाव इसका होगा अध्ययन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ज्योतिर्मठ। नंदा देवी पर्वत की स्थिति जांचने और वहां पड़ रहे प्रभावों का अध्ययन करने के लिए वैज्ञानिकों व विशेषज्ञों की टीम जून माह में यहां जाएगी। इसके लिए वन विभाग ने भी तैयारी शुरू कर दी है। वन कर्मियों को आईटीबीपी की ओर से उच्च हिमालय क्षेत्र तक पहुंचने और विषम परिस्थितियों में वहां रहने के लिए प्रशिक्षण दिया जा रहा है।
विज्ञापन

नंदा देवी चोटी पर पर्वतारोहण अभी बंद है। चोटी पर मानव गतिविधियां बंद होने से यहां किस तरह के प्रभाव पड़ रहे हैं इसके अध्ययन के लिए हर 10 वर्ष में वैज्ञानिकों व विशेषज्ञों का दल इस चोटी पर जाता है। टीम के साथ नंदा देवी राष्ट्रीय पार्क के कर्मचारी भी शामिल होते हैं। इस वर्ष जून माह में नंदा देवी एक्सपीडिशन प्रस्तावित है। इसमें देश के विभिन्न क्षेत्रों के वैज्ञानिकों का दल यहां पहुंचेगा। वहीं नंदा देवी राष्ट्रीय पार्क के वनक्षेत्राधिकारी गौरव नेगी का कहना है कि टीम नंदा देवी पर्वत का अध्ययन कर रिपोर्ट तैयार करेगी। इसमें देशभर से 50 से अधिक लोग शामिल होंगे। नंदा देवी राष्ट्रीय पार्क के कर्मचारियों को आईटीबीपी की ओर से इसके लिए तैयारी करवाई जा रही है। यह दल नंदा देवी के बेस कैंप तक पहुंचेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें