बदरीनाथ। सतोपंथ ट्रैकिंग पर गए दल में से एक ट्रैकर सुमंता दाॅ (44) की तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। सूचना पर एसडीआरएफ की टीम ने मौके पर पहुंचकर शव निकाला और वहां रुके अन्य ट्रैकर को भी साथ लेकर आ गई।
पश्चिम बंगाल के 12 ट्रैकरों का दल बदरीनाथ के माणा से सतोपंथ की ट्रैकिंग पर गया था। वसुधारा से करीब चार किमी आगे लक्ष्मी वन से आगे एक ट्रैकर की तबीयत बिगड़ गई जिसके बाद ट्रैकिंग दल के छह सदस्य वापस माणा की ओर आ गए। पांच सदस्य वहीं रुके रहे। उन्होंने पुलिस को वहां को ट्रैकरों के फंसे होने की सूचना दी। पुलिस की सूचना पर एसडीआरएफ की टीम उपनिरीक्षक दीपक सामंत के नेतृत्व में सतोपंथ क्षेत्र की ओर रवाना हुई। टीम जब तक पहुंची तब तक ट्रैकर की मौत हो चुकी थी। टीम शव को लेकर माणा पहुंची और पुलिस के सुपुर्द कर दिया। साथ ही अन्य ट्रैकर को भी लेकर आई। मृतक की पहचान सुमंता दाॅ (सुसांता दॉ) निवासी बराड्रोन दक्षिण 24 परना, पश्चिम बंगाल निवासी के रूप में हुई है। संवाद