फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: उमासैंण स्कूल भवन की दीवार का एक हिस्सा क्षतिग्रस्त

Thu, 19 Sep 2024 06:46 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
कर्णप्रयाग के उमासैंण में क्षतिग्रस्त हुई विद्यालय की दिवार। स्रोत: जागरूक पाठक
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

कर्णप्रयाग। सैनिक मेमोरियल राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय उमासैंण के विद्यालय के भवन की दीवार का एक हिस्सा अचानक क्षतिग्रस्त हो गया। गनीमत रही कि तब तक स्कूल की छुट्टी हो गई थी जिससे बड़ा हादसा होने से बच गया। राकेश नेगी ने बताया कि बीते बुधवार को अचानक विद्यालय की दीवार का एक हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया था। बृहस्पतिवार को पीटीए और ग्रामीणों ने विद्यालय का निरीक्षण किया। ग्रामीणों ने कहा कि विद्यालय की मरम्मत के लिए लंबे समय से पत्राचार कर रहे हैं लेकिन शिक्षा विभाग इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रहा है। ग्रामीणों ने जल्द यहां सुरक्षा कार्य कराने की मांग की। साथ ही इस दौरान बच्चों के पढ़ाई की व्यवस्था अन्य कक्ष में की गई। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें