फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शेषनेत्र झील में पहुंचा काली बतख का जोड़ा

विज्ञापन
बदरीनाथ की शेषनेत्र झील में अठखेलियां करता तिब्बत से आया बत्तख। झील में बत्तख का जोड़ा प्रतिवर्? - फोटो : GOPESHWAR
विज्ञापन
बदरीनाथ धाम में माणा रोड स्थित शेषनेत्र झील में चीन से आया काली बतख का जोड़ा आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। प्रतिवर्ष चीन सीमा क्षेत्र से काली बतख का जोड़ा शेषनेत्र झील में पहुंचता है। पूर्व में यह जोड़ा सितंबर माह के अंत में यहां पहुंचता था, लेकिन दो सालों से यह जोड़ा अगस्त में पहुंच रहा है। झील में अठखेलियां करते इन बतखों की तस्वीरें लोग कैमरे में कैद कर रहे हैं। इन दिनों झील में विभिन्न प्रजाति के फूल भी खिले हुए हैं। नगर पंचायत बदरीनाथ के अधिशासी अधिकारी सुनील पुरोहित का कहना है कि शेषनेत्र झील में काली बतख का जोड़ा दो दिनों से आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें