फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: बदरीनाथ हाईवे पर पुरसाड़ी में बना नया भूस्खलन जोन

Wed, 10 Sep 2025 07:09 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
चमोली में बदरीनाथ हाईवे पर मैठाणा में भूधंसाव से बदहाल हुई सड़क। संवाद
विज्ञापन
फोटो-
विज्ञापन


दरक रहा पहाड़ का बड़ा हिस्सा, बदहाल हुआ राजमार्ग

संवाद न्यूज एजेंसी

गोपेश्वर। बदरीनाथ हाईवे पर पुरसाड़ी में नया भूस्खलन जोन बन गया है। यहां पहाड़ी का बड़ा हिस्सा दरक रहा है जिससे हाईवे की स्थिति बदहाल हो गई है। हाईवे पर बोल्डर और मलबा आने से वाहनों की आवाजाही भी मुश्किल से हो पा रही है। वहीं इसी क्षेत्र में मैठाणा में लगातार हाईवे धंस रहा है। यहां करीब 40 मीटर हिस्से में हाईवे धंस रहा है। एनएचआईडीसीएल की ओर से यहांं मिट्टी और पत्थरों का भरान कर वाहनों की आवाजाही करवाई जा रही है।
विज्ञापन


पुरसाड़ी में पेट्रोल पंप के ठीक सामने हाईवे पर भूस्खलन हो रहा है। यहां करीब 200 मीटर ऊपर पहाड़ी से मलबा और बोल्डर हाईवे पर आ गए हैं। पूर्व में यहां कोई भूस्खलन और भू-धंंसाव नहीं था लेकिन इस बार से ही यह नया भूस्खलन जोन बन गया है। मैठाणा में भी हाईवे पर अलकनंदा में भू-धंसाव हो रहा है और यह बढ़ता जा रहा है। 20 अगस्त से अभी तक यहां करीब पांच मीटर तक हाईवे धंस गया है जिससे वाहनों की आवाजाही मुश्किल से हो पा रही है। वहीं हाईवे पर नंदप्रयाग से मैठाणा तक तीन किमी के बीच तीन जगहों नंदप्रयाग पर्थाडीप, पुरसाड़ी और मैठाणा में भूस्खलन और भू-धंसाव हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें