फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: नारायणबगड़ के गांवों में डेढ़ माह से रसोई गैस संकट, उपभोक्ता परेशान

Sat, 09 May 2026 07:29 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
-आपूर्ति नहीं होने से एजेंसी कार्यालय और गोदामों के काट रहे हैं चक्कर
विज्ञापन

नारायणबगड़। पिछले डेढ़ महीने से विकासखंड के ग्रामीण क्षेत्रों में रसोई गैस की नियमित आपूर्ति न होने से उपभोक्ताओं को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। गैस एजेंसी कार्यालय में दिनभर भीड़भाड़ रहती है। नंबर न आने के कारण कई उपभोक्ताओं को बैरंग लौटना पड़ रहा है।
विकासखंड के परखाल, रैंस, चोपता, भगोती, कौब, गड़कोट और किमोली जैसे ग्रामीण क्षेत्रों में गैस वितरण किया जाता है। इन गांवों मेंं मार्च के तीसरे पखवाड़े से शुरू हुआ यह संकट अभी भी बरकरार है। ग्रामीण क्षेत्र के सैकड़ों उपभोक्ताओं के पास रिफिलिंग कार्ड तक नहीं हैं। जिनके पास कार्ड हैं, उन्होंने केवाईसी नहीं की है। ऐसे में कार्ड बनाने और केवाईसी करने वाले उपभोक्ताओं की भीड़ बढ़ गई है। इससे सिलिंडर लेने वाले उपभोक्ताओं को घंटों इंतजार करना पड़ रहा है। गैस एजेंसी के प्रबंधक संजय ढौंडियाल ने बताया कि प्लांट से सिलिंडरों की नियमित आपूर्ति हो रही है। उन्होंने कहा कि बुकिंग के मुताबिक उपभोक्ताओं को सिलिंडर दिए जा रहे हैं और गैस की कोई समस्या नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इंसेट के लिए-
सिमली में शनिवार को नहीं मिले सिलिंडर लौटे उपभोक्ता
कर्णप्रयाग। सिमली इंडेन गैस एजेंसी में शनिवार को सिलिंडर नहीं मिले। यहां सुबह छह बजे से ही सिलिंडर लेने के लिए उपभोक्ताओं का पहुंचना शुरू हो गया था। बाद में एजेंसी प्रबंधन ने वाहन नहीं पहुंचने की सूचना दी। इसके बाद उपभोक्ता बिना सिलिंडर के वापस लौटे। सिमली सिलिंडर लेने पहुंचे उमेश खंडूड़ी ने कहा कि जब एजेंसी ऑनलाइन बुकिंग, डीएसी कोड पर ही सिलिंडर दे रही है तो होम डिलिवरी भी होनी चाहिए। इससे उपभोक्ता का समय बचेगा और एजेंसी में लाइन भी नहीं लगेगी। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें