बैठक में डीएम ने की तैयारियों की समीक्षा
संवाद न्यूज एजेंसी-
गोपेश्वर। जनपद चमोली में ठोस एवं प्लास्टिक अपशिष्ट प्रबंधन को प्रभावी बनाने के लिए 8 अगस्त को जिलेभर में वृहद स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सहयोग से सभी विकासखंडों, नगर निकायों और ग्राम पंचायतों में एक साथ अभियान संचालित होगा। बुधवार को जिलाधिकारी गौरव कुमार की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में तैयारियों की समीक्षा की गई।
जिलाधिकारी ने स्वयंसेवी संस्थाओं, छात्र-छात्राओं और सामाजिक संगठनों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। जिले में 15 से अधिक कचरा हॉटस्पॉट और क्रॉनिक स्थलों को चिह्नित कर विशेष सफाई अभियान चलाया जाएगा। प्रत्येक स्थल के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त किए जाएंगे। उन्होंने ग्रामीण, शहरी और वन क्षेत्रों में विशेष स्वच्छता अभियान चलाने, बायोडिग्रेडेबल उत्पादों के उपयोग को बढ़ावा देने तथा सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ जनजागरूकता और चालानी कार्रवाई तेज करने के निर्देश दिए। जीएसटी चेकपोस्टों पर प्रतिबंधित प्लास्टिक की जांच और नगर क्षेत्रों में सीसीटीवी से कूड़ा फैलाने वालों पर कार्रवाई भी की जाएगी।