फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: बकरी चराने जंगल गए व्यक्ति पर भालू का हमला

Thu, 01 Jan 2026 07:01 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

गंभीर घायल, हेलिकॉप्टर से एम्स ऋषिकेश भेजा
संवाद न्यूज एजेंसी
नंदानगर। बकरी चराने जंगल जा रहे एक व्यक्ति पर गांव के पास ही भालू ने हमला कर दिया। हमले में वह बुरी तरह घायल हो गया। ग्रामीण उसे सीएचसी नंदानगर लेकर आए, प्राथमिक उपचार के बाद घायल को हेलिकॉप्टर से एम्स ऋषिकेश रेफर कर दिया गया।
नंदानगर विकासखंड के खुनाणा गांव निवासी केशर सिंह (42) पुत्र आनंद सिंह पूर्वाह्न करीब 11 बजे बकरी चराने के लिए जंगल जा रहे थे। गांव से करीब 200 मीटर आगे रीढोना तोक के पास अचानक भालू ने केशर सिंह पर हमला कर दिया। केशर सिंह के शोर मचाने पर आस-पास के लोग वहां पहुंचे। तब तक भालू भाग चुका था लेकिन भालू केशर सिंह को बुरी तरह घायल कर चुका था। स्थानीय पुष्कर सिंह ने गांव के लोगों को इसकी सूचना दी। ग्रामीण उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नंदानगर लेकर आए। केशर सिंह के सिर और शरीर पर भी घाव हुए हैं। घायल की स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया। जिलाधिकारी गौरव कुमार के निर्देश पर उन्हें हेलिकॉप्टर से एम्स ऋषिकेश ले जाया गया। उधर खुनाणा की ग्राम प्रधान मंजू देवी का कहना है कि गांव में कई दिनों से भालू घूम रहा था। वन विभाग को लगातार सूचित किया जाता रहा है लेकिन विभाग ने कोई कार्रवाई नहीं की। वहीं ग्रामीण महावीर सिंह ने भालू की दहशत से निजात दिलाने की मांग उठाई।
विज्ञापन


भालू-मानव संघर्ष रोकने के लिए कर रहे वैज्ञानिक निरीक्षण
भारतीय वन्यजीव संस्थान के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. सी रमेश ने पहुंचे ज्योतिर्मठ
संवाद न्यूज एजेंसी
ज्योतिर्मठ। मानव-भालू संघर्ष के वैज्ञानिक समाधान के लिए वन विभाग क्षेत्र में वैज्ञानिकों से निरीक्षण करवा रहा है। भारतीय वन्यजीव संस्थान के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. सी रमेश ने बृहस्पतिवार को ज्योतिर्मठ में भालू प्रभावित क्षेत्रों का गहनता से निरीक्षण किया।
प्रमुख वन संरक्षक एवं मुख्य वन्यजीव प्रतिपालक के निर्देश पर ज्योतिर्मठ क्षेत्र में मानव-भालू संघर्ष के प्रभावी व वैज्ञानिक समाधान के लिए यह निरीक्षण कराया जा रहा है। बृहस्पतिवार को नंदा देवी राष्ट्रीय पार्क के उप वन संरक्षक अभिमन्यु ने डॉ. सी रमेश क्षेत्र में भालू की वर्तमान स्थिति, पूर्व में हुई मानव-भालू संघर्ष की घटनाओं से अवगत कराया। साथ ही संवेदनशील क्षेत्रों की भी जानकारी दी। उन्होंने नगर पालिका के प्रस्तावित कूड़ा निस्तारण स्थल का भी निरीक्षण किया। उन्होंने कूड़ा निस्तारण स्थलों पर वन्यजीवों की आवाजाही रोकने व मानव-भालू संघर्ष की संभावनाओं को न्यूनतम करने के लिए दिशा निर्देश दिए। बताया कि भारतीय वन्यजीव संस्थान का वैज्ञानिक दल पुन: क्षेत्र का भ्रमण करेगा। मानव-भालू संघर्ष की रोकथाम के लिए अल्पकालिक व दीर्घकालिक उपायों पर कार्ययोजना तैयार की जाएगी। इसमें आवास विकास, प्राकृतिक वनस्पति की पुनर्बहाली, सुरक्षा उपाय व सतत निगरानी व्यवस्था आदि शामिल रहेगा।
विज्ञापन

-
कूड़े के कारण आ रहे भालू

- वैज्ञानिक डॉ. सी रमेश ने टीसीपी व्यू प्वाइंट के पास चुंगीधार क्षेत्र में वर्तमान कूड़ा निस्तारण की जगह का भी निरीक्षण किया। इस दौरान देखा कि कूड़े के कारण भालू मानव आबादी की ओर आकर्षित हो रहा है। इससे जन सुरक्षा व वन्यजीव संरक्षण दोनों प्रभावित हो रहे हैं। कूड़ा निस्तारण बंद करने के बाद इस क्षेत्र को वैज्ञानिक पद्धति से भालू के प्राकृतिक आवास के रूप में विकसित करने व अन्य वैकल्पिक व्यवस्थाओं पर भी विचार विमर्श किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें