फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: झिझोंणी इलेवन ने जीता उद्घाटन मुकाबला

Thu, 01 Jan 2026 06:51 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
नारायणबगड़। विकासखंड के ग्राम पंचायत बूंगा में बृहस्पतिवार को जय सुधा देवता ओपन क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ हुआ। टूर्नामेंट का उद्घाटन मैच झिझोंणी इलेवन तथा बमियाला इलेवन के बीच खेला गया। रोमांचक मुकाबले में झिझोंणी इलेवन ने बमियाला को 6 विकेट से हराकर टूर्नामेंट के अगले दौर में प्रवेश किया।
विज्ञापन

टूर्नामेंट के उद्घाटन मैच में बमियाला की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 12 ओवरों में 9 विकेट के नुकसान पर 90 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने मैदान में उतरे झिझोंणी के बल्लेबाजों ने 9वें ओवर में 4 विकेट खोकर जीत का लक्ष्य हासिल कर लिया। नीरज को मैन ऑफ द मैच चुना गया। टूर्नामेंट का उद्घाटन बूंगा की ग्राम प्रधान नंदी देवी तथा ममंद अध्यक्ष रेखा देवी ने किया। इस मौके पर आयोजन कमेटी के मंगल सिंह, महावीर सिंह, विजय सिंह, गजे सिंह, कमेटी के अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह नेगी आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें