फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: वाहन दुर्घटना में घायल हुए एक व्यक्ति की मौत

Tue, 09 Jun 2026 06:10 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
नारायणबगड़। नारायणबगड़-चिडिंगा-सिलोड़ी मार्ग पर हुई सड़क दुर्घटना में घायल हुए प्रदीप गुसाईं की मौत हो गई जबकि गंभीर रूप से घायल चालक मनीष बिष्ट का उपचार श्रीनगर बेस अस्पताल में चल रहा है।
विज्ञापन

सोमवार शाम को सिलोड़ी गांव से आगे कुछ दूरी पर एक टैक्सी अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई थी। दुर्घटना में चालक मनीष बिष्ट (35) और प्रदीप गुसाईं (38) दोनों निवासी सिलोड़ी गांव गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उन्हें नारायणबगड़ अस्पताल में प्राथमिक उपचार देने के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया गया था। उपजिला चिकित्सालय के सीएमएस बीपी पुरोहित ने बताया कि प्रदीप गुसांई की अस्पताल पहुंचने से पहले ही मौत हो गई थी। वहीं चालक मनीष बिष्ट को श्रीनगर बेस अस्पताल के लिए रेफर कर दिया था। प्रदीप प्राइवेट नौकरी करता था। उनकी मौत की खबर से सिलोड़ी गांव में शोक की लहर छाई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें