फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: लोगों और पुलिस के प्रयास से मिला खोया बैग

Sat, 03 Jan 2026 06:00 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
कर्णप्रयाग चौकी में खोए बैग को लौटाते पुलिसकर्मी। स्रोत: पुलिस विभाग
विज्ञापन
कर्णप्रयाग। औली से भ्रमण करके लौट रहे एक पर्यटक का बैग उमा माहेश्वर आश्रम के पास वाहन से गिर गया। पीछे से आ रहे वाहन में बैठे लोगों ने बैग को उठाकर चौकी में पुलिस कर्मियों के सुपुर्द कर दिया। बैग में 3290 रुपये नगद, एटीएम कार्ड,ड्राईविंग लाइसेंस, आधार कार्ड, इयर बड्स, जूते व कपड़े सहित महत्वपूर्ण सामान रखा हुआ था। पुलिस ने बैग की जांच के दौरान पर्स में पर्ची मिली जिसमें बैग मालिक के भाई का मोबाइल नंबर प्राप्त हुआ। अपर उप निरीक्षक राजीव कुमार ने मोबाइल नंबर पर संपर्क कर बैग मालिक का नंबर प्राप्त किया। बैग मालिक से वार्ता करने के बाद पुलिस ने उनके परिचित को बैग सौंपा गया। बैग मिलने पर युवक ने पुलिस का धन्यवाद किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें