फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: द्वितीय विश्वयुद्व के बाद भूमंडलीकरण के प्रभावों को बताया

Sat, 03 Jan 2026 05:53 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
द्वितीय विश्वयुद्व के बाद भूमंडलीकरण के प्रभावों को बताया
विज्ञापन

कर्णप्रयाग। डॉ. शिवानंद नौटियाल राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में उच्च शिक्षा व्याख्यानमाला का छठा व्याख्यान आयोजित किया गया। कार्यक्रम का प्रारंभ महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. राम अवतार सिंह के उद्बोधन से हुआ। इस माैके पर राजकीय महाविद्यालय चुड़ियाला के डॉ. विपिन शर्मा ने पठन-पाठन की संस्कृति और वर्तमान वर्चुअल समय विषय पर दिया। उन्होंने अपने व्याख्यान में द्वितीय विश्वयुद्व के बाद भूमंडलीकरण के प्रभावों को विस्तार से बताया। बताया कि सूचना प्रसारण के विभिन्न माध्यमों में किस तरह से समय के साथ क्रांतिकारी परिवर्तन हुए। जो हमारे दैनिक जीवन को भी अत्यधिक प्रभावित कर रहे हैं। उन्होंने आधुनिक दौर की विभिन्न चुनौतियों पर भी प्रकाश डाला और चर्चा की। कार्यक्रम का संचालन डाॅ. इंद्रेश कुमार पाण्डेय ने किया। इस मौके पर डॉ. कविता पाठक भी मौजूद रही। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें