फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: ज्योतिर्मठ में आज होगी विशाल रैली, बाजार रहेगा बंद

Thu, 26 Feb 2026 07:16 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
पैनखंडा समुदाय को ओबीसी की केंद्रीय सूची में शामिल करने की मांग
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
ज्योतिर्मठ। पैनखंडा समुदाय को ओबीसी का दर्जा मिलने के 10 साल बाद भी इसे केंद्रीय सूची में दर्ज नहीं किया गया है। इससे आक्रोशित लोग शुक्रवार को ज्योतिर्मठ नगर में विशाल रैली का आयोजन कर रहे हैं, साथ ही आधे दिन तक बाजार भी बंद रखा जाएगा।
विज्ञापन

पैनखंडा समुदाय को 2016 में उत्तराखंड सरकार ने ओबीसी का दर्जा दिया। लेकिन अभी तक इसे केंद्रीय सूची में शामिल नहीं किया जा सका है। इसको लेकर स्थानीय लोगों में आक्रोश है। कई प्रयास के बाद भी यह मामला जस का तस बना हुआ है। पैनखंडा संघर्ष समिति के अध्यक्ष भरत सिंह कुंवर का कहना है कि इस रैली में पूरे विकासखंड के लोग शामिल हो रहे हैं। वहीं व्यापार मंडल अध्यक्ष नैन सिंह भंडारी ने बताया कि शुक्रवार को रैली के दौरान दोपहर एक बजे तक सभी व्यापारी अपने प्रतिष्ठान बंद रखेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें