फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्षेत्रपाल में बदरीनाथ हाईवे पर वनवे सिस्टम लागू

विज्ञापन
चमोली में बदरीनाथ हाइवे पर क्षेत्रपाल में भूस्खलन के बीच हो रही वाहनों की आवाजाही। - फोटो : GOPESHWAR
विज्ञापन
क्षेत्रपाल में बदरीनाथ हाईवे पर पहाड़ी से गिर रहे पत्थरों के बीच ही खतरे के साए में वाहनों की आवाजाही हो रही है। हिल साइड भारी मात्रा में मलबा अटका होने के कारण हाईवे बेहद संकरा हो गया है, जिससे वाहनों की आवाजाही के लिए क्षेत्रपाल में तीन सौ मीटर हिस्से में वनवे सिस्टम लागू कर दिया गया है।
विज्ञापन

चमोली बाजार से करीब एक किमी दूर क्षेत्रपाल में वर्ष 2018 से खेत और पहाड़ी से भूस्खलन शुरू हुआ था। वर्ष 2019 में ऑलवेदर रोड परियोजना कार्य के बाद से यहां भूस्खलन का दायरा बढ़ गया है। खेतों से लगातार भूस्खलन हो रहा है, जिसका मलबा हाईवे पर आ रहा है। बारिश से हाईवे बेहद खतरनाक स्थिति में पहुंच गया है। यहां तीन सौ मीटर हिस्से में भूस्खलन हो रहा है। पहाड़ी से मलबे के साथ पत्थर भी छिटक रहे हैं, जिससे वाहनों की आवाजाही खतरनाक बनी हुई है। इधर, एनएचआईडीसीएल के जीएम संदीप कार्की ने बताया कि क्षेत्रपाल में मौसम सामान्य होने के बाद ही भूस्खलन का ट्रीटमेंट किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें